UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में शनिवार से बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में शनिवार से बारिश और बर्फबारी के आसार

 देहरादून: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम ने राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में इजाफा होगा। शनिवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश भीषण सर्दी की चपेट में था। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जैसे जिलों में कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम चल रहा था। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम राहत देगा। तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम घना कोहरा छा सकता है।

Post a Comment

0 Comments