UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

गंगोलीहाट हत्याकांड: बच्चा पी रहा था मां का दूध और हत्‍यारे ने काट दी गर्दन देखने वालों की कांप गई रुह

गंगोलीहाट हत्याकांड: बच्चा पी रहा था मां का दूध और हत्‍यारे ने काट दी गर्दन देखने वालों की कांप गई रुह
 गंगोलीहाट : शुक्रवार को तहसील के बुरसुम गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में हत्यारे ने अपने ताऊ के परिवार के समूल नाश की ठानी थी।

अपने ताऊ के बेटे से हुई चिढऩे वाले हत्यारोपित ने सूर्योदय से पूर्व ही निंद्रा में सो रही तीन महिलाओं की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी। जिस समय वह मां की गर्दन काट रहा था उस समय उस मां डेढ़ वर्ष से कम उम्र का बच्चा मां का दूध पी रहा था।

मां के सीने से चिपका था डेढ़ वर्षीय बच्चा
मृतका रमा देवी के दो पुत्र हैं। एक पुत्र तीन साल का और दूसरा पुत्र लगभग डेढ़ साल का है जो अभी भी मां का दूध पीता है। सुबह जब हत्यारा मां की गर्दन काट रहा था उस समय डेढ़ वर्षीय बच्चा अपनी मां के सीने से चिपका था और मां की गर्दन कटने से सासें थम गई थी और बच्चा मां का दूध पी रहा था।

हत्यारा इसे देखने के बाद भी नहीं पसीजा और उसने निंद्रा के आगोश में मां की हत्या कर दी। अलबत्ता मासूम या तो उसकी नजर में नहीं आया या फिर वह केवल घर की महिलाओं को ही मारने के इरादे से आया था।

जिस समय यह हत्याकांड हुआ उस समय मासूम की आंखें खुली थी। उस समय से वह सहमा हुआ है और लगातार रो रहा है। मां कहते हुए चिल्ला रहा है, परंतु वह नहीं जानता है कि अब उसकी मां उसे कभी नहीं मिलेगी।

अपने ताऊ के बेटे से चिढ़ता है हत्यारोपित
अपने सगे ताऊ के परिवार के लिए काल बना हत्यारोपित संतोष राम अपने ताऊ की बेटे प्रकाश से चिढ़ता था। संतोष और प्रकाश दोनों छलिया नृतक हैं। संतोष का कुछ वर्ष पूर्व पांव टूट गया था तब से वह छलिया नृत्य नहीं कर पा रहा था। उसके सगे ताऊ का लड़का प्रकाश वर्तमान में भी छलिया नृतक है।

पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि जब से संतोष छलिया नृत्य नहीं कर पा रहा है तब से वह उससे अधिक चिढ़ने लगा है। इसके अलावा दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच भी कहासुनी होती रहती थी। हत्यारोपित ने शुक्रवार को जब यह नृशंस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया तब प्रकाश घर पर नही था।

एक दिन पूर्व कहीं गया था। उसने घर की तीन महिलाओं को ही मौत के घाट उतारा। शादीशुदा अपनी सगी चचेरी बहन को भी नींद में ही गले में धारदार हथियार मार कर हत्या कर दी। चचेरी बहन माया की अभी सात आठ माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह इन दिनों अपनी ससुराल डूनी से मायके बुरसुम आयी थी।

प्रकाश ने हत्यारोपित की पुलिस और प्रशासन से की थी शिकायत
हत्यारोपित संतोष राम की उसके ताऊ के बेटे प्रकाश ने पुलिस और प्रशासन से शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उसने संतोष राम द्वारा आए दिन झगड़ा करने और डराने धमकाने की शिकायत की थी। इस शिकायत को लेकर भी वह खार खाता था। ग्रामीणों के हवाले से पुलिस ने बताया कि वह धारदार हथियार लेकर घर के घूमता था।

चार बच्चों का पिता है हत्यारोपित
संतोष राम अपने ही सगे ताऊ के परिवार की तीन महिलाओं की हत्या करने वाला हत्यारोपित संतोष राम चार बच्चों का पिता है। उसका सबसे बड़ा 20 वर्षीय पुत्र कालेज में पढ़ता है। दो पुत्रियां 14 और 16 वर्ष की कक्षा नौ और 10 में पढ़ती है। उसकी चौथी संतान 13 वर्षीय पुत्र है।

संतोष राम का सबसे छोटा पुत्र और उसकी मां एक दो दिन पूर्व पिथौरागढ़ गई है। तीन महिलाओं की हत्या करने के बाद खून से सने धारदार हथियार के साथ घर आते सबसे पहले उसकी पत्नी और पुत्री ने देखा था।

पत्नी द्वारा पूछे जाने पर उसने कहा कि तीनों को मार कर आया हूं और उसने खून सना धारदार हथियार भी दिखाया। बाद में वह अपनी पत्नी को डरा, धमका कर अपने साथ ले गया।

Post a Comment

0 Comments