UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

अपने परिवार के चार लोगों का किया बेरहमी से कत्ल, यारे की जंगल में छिपे होने की संभावना

अपने परिवार के चार लोगों का किया बेरहमी से कत्ल, यारे की जंगल में छिपे होने की संभावना
पिथौरागढ़ : (संसू, गंगोलीहाट ) :उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में एक युवक ने अपनी पत्‍नी सहित परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

उत्तराखंड में एक शख्स ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं की हत्या कर दी। दरअसल, शुक्रवार को एक व्यक्ति की लड़ाई उसकी अपनी ताई से हो गई। लड़ाई के दौरान ही शख्स ने एक धारदार हथियार से अपनी ताई पर अटैक कर दिया। इसी दौरान शख्स ने अपनी ताई की बेटी और बहु पर भी हमला कर दिए। यह पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील की घटना है।

गंगोलीहाट के राजस्व पुलिस अधिकारी (तहसीलदार) अबरार अहमद ने बताया कि बुरसुम गांव में विवाद के बाद तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष राम फरार हो गया। उन्होंने बताया कि संतोष राम का अक्सर अपनी ताई से झगड़ा होता था। ताई, उसके पिता के चचेरे भाई की दूसरी पत्नी थीं।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह भी संतोष राम का अपनी ताई से झगड़ा हुआ और जब ताई की पुत्री तथा पुत्र वधू ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो संतोष राम ने तीनों महिलाओं की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, तीनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मरने वाली महिलाओं की पहचान हेमंती देवी (68), रामा देवी (25) और माया देवी (21) के रूप में हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


वहीं तहसील के बुरसुम गांव में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह भी गांव पहुंच चुके हैं। उन्होंने मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस को हत्यारोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

वहीं हत्यारोपित के संग जंगल में छिपे होने की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस और पीएसी जवान सघन तलाशी में जुटे हैं। जंगल, गुफाओं और नदी किनारे कांबिंग चला रही है।

हत्यारोपित की बहुत दूर तक भागने की संभावना नहीं
शुक्रवार सुबह गांव में हत्याकांड करने के बाद हत्यारोपित की बहुत दूर तक भागने की संभावना नहीं है। बुरसुम गांव रामगंगा नदी के निकट पिथौरागढ़ तहसील की सीमा से लगा है। पिथौरागढ़ से गांव की सड़क से दूरी लगभग 55 से 60 किमी पड़ती है।

वहीं तहसील मुख्यालय गंगोलीहाट से दूरी लगभग 25 से 28 किमी तक है। यह गांव फल और सब्जी उत्पादक गांव है। पनार-गंगोलीहाट मार्ग के चौनाला से सात किमी दूर स्थित इस गांव तक लिंक सड़क जाती है। गांव से सड़क मार्ग से भागने के लिए यही एक मात्र मार्ग है।

पिथौरागढ़ की तरफ भागने के लिए रामगंगा नदी पर गांव के आसपास कोई पुल नहीं है। पुल रामेश्वर के आसपास है। गांव की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए हत्यारोपित के पैदल ही आसपास के जंगल या फिर नदी किनारे छिपे होने की आशंका बनी है।

हत्यारोपित का नहीं चल सका पता
पुलिस के अनुसार स्थितियां जो दर्शा रही हैं वह सड़क मार्ग से भागने की प्रतीत नहीं हो रही हैं। जिसे देखते हुए पुलिस और पीएसी ने निकट के जंगल, नदी किनारे और क्षेत्र की खोह, छोटी गुफाओं में सघन कांबिंग की है। अभी तक हत्यारोपित का पता नहीं चल सका है।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को हत्यारोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए और पीड़ित परिवार के लोगों से मिल कर शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ भादवि धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। राजस्व क्षेत्र होने के कारण मुकदमा राजस्व पुलिस में दर्ज हुआ है अब इसे रेगुलर पुलिस को सौंपा जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments