UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

विधानसभा भर्ती घोटाला : HC का बैकडोर भर्ती कर्मचारियों की झटका, जारी रहेगी बर्खास्तगी

विधानसभा भर्ती घोटाला : HC का बैकडोर भर्ती कर्मचारियों की झटका, जारी रहेगी बर्खास्तगी
 उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर से भर्ती मामले में हाईकोर्ट  की खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को निरस्त हुए विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को सही ठहराया है और सभी बर्खास्त 228 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश को जारी रखने को कहा है.  

दरअसल उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्तियों को लेकर काफी बवाल हुआ था. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही ऋतु खंडूरी ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए बैक डोर की सभी 228 भर्तियों को निरस्त कर दिया था. जिसके बाद ये मामला हाईकोर्ट पहुंच गया. हालांकि हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सचिवालय से बर्खास्त 228 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा दी थी. तथा कर्मचारियों ने फिर से कार्यभार संभाल लिया था, 
जिसके बाद इस आदेश को विधान द्वारा खंडपीठ में चुनोती दी गई. लिहाजा आज खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को निरस्त कर दिया और विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को सही ठहराया. जिसके बाद एकबार फिर बैकडोर भर्ती कर्मचारियों घर का रास्ता दिखाया जाएगे 

Post a Comment

0 Comments