UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

केदारनाथ समेत कई चोटियों पर हुआ हिमपात शीतलहर की चपेट में पहाडी क्षेत्र

 केदारनाथ समेत कई चोटियों पर हुआ हिमपात  शीतलहर की चपेट में पहाडी क्षेत्र
देहरादून:  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। केदारनाथ समेत कई चोटियों पर हिमपात हुआ है। इस कारण तापमान में गिरावट आ गई है। आज प्रदेश में मौसम शुष्‍क बना रहेगा।

उत्‍तराखंड पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर की चपेट में
मौसम बदलने से पहाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर चल रही है। केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम में आए बदलाव से लोग पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर की चपेट में है। लोग ठंड से बचने को अंगीठी और अलाव जलाकर अपना बचाव करे। सर्द हवाओं से ऊंचे इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है।


उत्‍तराखंड में अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, उत्‍तराखंड में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान में आसमान साफ बना रहेगा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड रहेगी। फिलहाल तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।


ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम रह सकता है शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आज आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। सुबह के समय कुहासा रहने की संभावना है। अधिकतम और न्‍यूनतम तामपान क्रमश: 26 ड‍िग्री सेल्सियस और 10 ड‍िग्री सेल्सियस रहेगा।

Post a Comment

0 Comments