UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

उधमसिंह नगर : UP पुलिस की फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत, 6 धाराओं में केस दर्ज

उधमसिंह नगर : UP पुलिस की फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत, 6 धाराओं में केस दर्ज
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुई मुठभेड़ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तराखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ हत्या सहित 6 धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं नैशनल हाईवे जाम करके बैठे स्थानीय लोगों को भी जानकारी देकर वहां से हटा दिया गया है।
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद से वहां का माहौल गर्म है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस ने यूपी पुलिस के खिलाफ हत्या समेत 6 धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं यूपी पुलिस की गोलीबारी में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत के बाद भारी संख्या में लोगों ने नैशनल हाइवे जाम कर दिया। बाद में उत्तराखंड पुलिस की ओर से समझाने के बाद ही स्थानीय लोग वहां से हटे। आपको बता दें कि यूपी पुलिस 50 हजार के इनामी खनन माफिया जफर का पीछा करते हुए उधमसिंह नगर पहुंची थी। वहां ब्लॉक प्रमुख के परिवार से नोंक-झोंक के बाद फायरिंग शुरू हो गई।
 
गुस्साए लोगों ने किया नैशनल हाइवे जाम, समझाने पर हटे
उधमसिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद से वहां के स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखा गया। स्थानीय लोगों ने नैशनल हाइवे जाम कर दिया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने यूपी पुलिस के खिलाफ हत्या सहित 6 धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नैशनल हाइवे जाम कर बैठे लोगों को उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी जिसके वे वहां से हट गए। डी आई जी कुमाऊं मंडल नीलेश आनंद भरने ने बताया की तहरीर के आधार पर 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या,बलवा,षड़यंत्र आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही यूपी पुलिस कर्मी उत्तराखंड पुलिस अभिरक्षा से भागे हैं और कुंडा थाने की पुलिस से भी यूपी पुलिस के कर्मचारियों ने बदतमीजी की है। हर पहलू पर जांच की जा रही हैं।
 

क्या है पूरा मामला यहां जानिए
बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम को खबर मिली थी कि 50 हजार का ईनामी खनन माफिया जफर उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के ब्लॉक प्रमुख के घर में छिपा है। ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर के घर के सामने पहुंचते ही उत्तर प्रदेश पुलिस और जसपुर के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लार के परिवार के बीच तीखी नोंक-झोंक हो गई मामला इतना बड़ा कि देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। इस फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई जबकि मिल रही जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस के भी 5 जवान भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गोलियां दोनों तरफ से चली हैं। पुलिस टीम के कई लोगों को बंधक भी बनाया गया।
वहीं ग्रामिणों का आरोप है कि युपी पुलिस के लोग सिविल ड्रेस में थे तथा सबने भयकंर नशे किया हुआ था यही नहीं जिह गाड़ी में वह आये थे वह बिना नंबर वाली थी , 

Post a Comment

0 Comments