UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

खटीमा : आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, बेटी-बहू घायल, अस्पताल में भर्ती

खटीमा : आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, बेटी-बहू घायल, अस्पताल में भर्ती
खटीमा : आकाशीय बिजली गिरने से नदन्ना गांव की महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री व भतीज बहू गंभीर रुप से झुलस गए। जिन्हें उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुवा है। जबकि दूसरी घटना में श्रीपुर बिचुवा गांव में एक मंदिर के पास बैठी महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई।

 तहसीलदार के अनुसार नदन्ना गांव की 40 वर्षीय नरगेश देवी पत्नी स्व.राजेश सिंह अपनी छोटी पुत्री प्रियांशी राणा एवं भतीज बहू निशा राणा के साथ रविवार को दियां गांव गई थी। दोपहर बाद जब वह तीनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ऊईन-बनकटिया के पास तेज बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी।

यह देख वह जंगल किनारे एक पेड़ के नीचे रुक गए। इसी दौरान बिजली कड़कने से नरगेश देवी एकाएक नीचे गिर गई। इसके बाद प्रियांशी व निशा भी गिर गए। हल्का होश में आने पर निशा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।सूचना पर तीनों को उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने नरगेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रियांशी व निशा की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर उपचार शुरु कर दिया।

दूसरी घटना श्रीपुर बीचुवा गांव की है। यहां मन्दिर के पास बैठी कौशल्या देवी पत्नी शकंर सिंह घायल हो गई। महिला को उप जिला चिकित्सालय में। भर्ती कराया गया है। सूचना पर तहसीलदार शुभांगिनी, रजिस्ट्रार कानूनगो नरेंद्र गहतोड़ी पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही घायलों से हालचाल जाना।

Post a Comment

0 Comments