UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, किसे कौन सा मंत्रालय मिला, देखें पुरी लिस्ट..

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, किसे कौन सा मंत्रालय मिला, देखें पुरी लिस्ट.. 
 देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंत्रियों में विभागों का बटवारा किया। धामी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद अब तक मंत्रियों को विभाग बंट पाए हैं। बता दें कि आठ मंत्रियों में से पांच पुराने और तीन नए चेहरे हैं।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

कार्यभार (पोर्टफोलियो)
1 मंत्रीपरिषद
2 कार्मिक एवं सतर्कता
3 सचिवालय प्रशासन
4 समान्‍य प्रशासन
5 नियोजन
6 राज्‍य संपत्ति
7 सूचना
8 गृह
9 राजस्‍व
10 औद्योगिकी विकास खनन
11 औद्योगिकी विकास
12 श्रम
13 सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी
14 पेयजल
15 ऊर्जा
16 आयुष एवं आयुष शिक्षा
17 आबकारी
18 न्‍याय
19 पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन
20 नागरिक उड्डयन
गणेश जोशी को कृषि एवं कृषक कल्‍याण, सैनिक कल्‍याण और ग्राम्‍य विकास विभाग, डा धन सिंह रावत को विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्‍यमिक), संस्‍कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्‍च शिक्षा और चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा विभाग दिए गए हैं।

सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकि शिक्षा विभाग दिए गए हैं। वहीं, रेखा आर्य को महिला सशक्‍तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता मामले और खेले एवं युवा कल्‍याण विभाग दिए गए हैं। चंदन रामदस को समाज कल्‍याण, अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्‍म मध्‍यम उद्यम विभाग दिए गए हैं। वहीं, सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्‍ध विकास एवं मत्‍स्‍य पालन, गन्‍ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments