UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

ऋतु खंडूरी बनी उत्तराखंड की पहली विधानसभा अध्यक्ष, कोटद्वार विधानसभा सीट से बनी हैं विधायक


ऋतु खंडूरी बनी उत्तराखंड की पहली विधानसभा अध्यक्ष, कोटद्वार विधानसभा सीट से बनी हैं विधायक
देहरादून :उत्तराखंड विधानसभा की कमान पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के हाथ में आ गई। अध्यक्ष पद पर एक मात्र नामांकन होने से ऋतु खंडूरी के निर्वाचित हो गईं हैं। इसके लिए शनिवार को विधानसभा की विशेष बैठक होगी। 

विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन की समय सीमा शुक्रवार दोपहर 12 बजे समाप्त हो गई। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल के अनुसार, इस पद के लिए एकमात्र भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी का नामांकन हुआ है। इस तरह उनके निर्वाचन की घोषणा मात्र रह गई है।


इसके लिए शनिवार को विधानसभा की बैठक होगी जिसमें ऋतु के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके बाद सदन की कार्रवाई उन्हीं की देखरेख में चलेगी। 

महिला विधायकों के लिए विशेष कक्ष : इस बीच विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी प्राथमिकता जाहिर करते हुए ऋतु ने कहा कि वो विधानसभा को ज्यादा डिजिटल फार्मेट पर लाने का प्रयास करेंगी। साथ ही विधानसभा में महिला विधायकों के लिए अलग से कक्ष तैयार किया जाएगा।

उन्हेांने कहा कि महिला विधायकों को भोजन अवकाश या स्थगन के दौरान बैठने की जगह नहीं मिल पाती है। जबकि विधायक हॉस्टल तक सत्र के दौरान आने जाने में दिक्कतें रहती हैं। इसलिए विधानभवन में अलग कक्ष तैयार किया जाएगा। साथ ही विधानसभा परिसर को महिलाओं के लिए और ज्यादा फ्रेंडली बनाया जाएगा।  


इतिहास में दर्ज हुआ ऋतु का नाम 
विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर पीठ पर बैठते ही कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी के उत्तराखंड विधानसभा एक इतिहास भी रचेंगी। पहली बार एक महिला इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान होने जा रही है। पहली बार एक महिला सदन का संचालन करेंगी। हालांकि पूर्व में दूसरी विधानसभा में यमकेश्वर से भाजपा की महिला विधायक विजय बड़थ्वाल विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई थी।

बड़थ्वाल उत्तराखंड की पहली विधानसभा उपाध्यक्ष रही हैं। ऋतु खंडूड़ी को महज दूसरे कार्यकाल में यह मौका मिलने जा रहा है, उन्होंने इसे राजनीति में बढ़ती महिलाओं की भागीदारी का उदाहरण करार दिया है। 

ऋतु खंडूड़ी
विधानसभा: कोटद्वार उम्र: 56 वर्ष
विधायक: लगातार दूसरी बार 
सियासी सफर: पूर्व मुख्यमंत्री बीसी
खंडूड़ी की बेटी ऋतु पिछले विधानसभा
चुनाव में यमकेश्वर से जीती थीं। 

06 वीं विधानसभा अध्यक्ष होंगी ऋतु खंडूड़ी 
08 महिला विधायक पहुंची हैं इस बार सदन में 
02 बार की विधायक हैं ऋतु खंडूड़ी
 

Post a Comment

0 Comments