UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

चुनाव उतराखंड : पैसों का खेल बना चुनाव, सबसे ज्यादा भाजपा के 60 प्रत्याशी करोडपति, देखें लिस्ट

चुनाव उतराखंड : पैसों का खेल बना चुनाव, सबसे ज्यादा भाजपा के 60 प्रत्याशी करोडपति, देखें लिस्ट
 देहरादून : आए दिन चुनाव में टिकट खरीदफरोख्त की खबरें आती रहती है़, और एक संघर्षशील योग्य प्रत्याशी मेहनत करता रहता है और अंत में एक पैसे वाला कभी इस पार्टी कभी उस पार्टी में भटकता आता है और उम्मीदवार घोषित कर दिया जाता है, इसी बात को सच साबित करते एक गजब के आंकड़े सामने आये है रिपोर्ट के अनुसार उतराखंड 2022 के चुनावी में इस बार 40 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमां रहे हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने प्रदेश के 632 में से 626 उम्मीदवारों का विश्लेषण करने के बाद यह रिपोर्ट जारी की है। इन 626 में से प्रदेश में इस बार 252 करोड़पति उम्मीदवार हैं, जिसमें भाजपा के सर्वाधिक 60 उम्मीदवार शामिल हैं। 

एडीआर के कॉर्डिनेटर मनोज ध्यानी ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीआर की रिपोर्ट जारी की। उन्होंने बताया कि इस बार के चुनाव में 2017 के मुकाबले करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हुआ है। बताया कि 2017 में जहां 31 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार थे, वहीं इस बार 40 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं।

किस दल के कितने करोड़पति 

दल का नाम- करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या 
भारतीय जनता पार्टी भाजपा- 60 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 56 
निर्दलीय- 40 
आम आदमी पार्टी- 31 
बहुजन समाज पार्टी- 18 
उत्तराखंड क्रांति दल - 12 
समाजवादी पार्टी - 8 
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)- 6 
पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडियाडेमोक्रेटिक)- 3 
एआईएमआईएम- 2 
राष्ट्रीय समाज दल(आर)- 2 
भारतीय जन जागृति पार्टी- 2 
सीपीआई एम- 2 
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी(सत्या)- 2 
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी- 2 
राष्ट्रीय लोक दल - 1 
जय महाभारत पार्टी- 1 
उत्तराखंड क्रांति दल-डी- 1 
उत्तराखंड जनएकता पार्टी- 1 
सीपीआई- 1 
उत्तराखंड जनता पार्टी- 1 
शिरोमणि अकाली दल- 1

यह हैं उत्तराखंड के टॉप-10 अमीर उम्मीदवार

उम्मीदवार का नाम- संपत्ति
अंतरिक्ष सैनी (लक्सर)- 123 करोड़
सतपाल महाराज (चौबट्टाखाल)- 87 करोड़
मोहन काला (श्रीनगर)- 82 करोड़
उमेश कुमार (खानपुर)- 54 करोड़
डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल (जसपुर)- 44 करोड़
त्रिलोक सिंह चीमा (काशीपुर)- 44 करोड़
काजी निजामुद्दीन (मंगलौर)- 32 करोड़
कुशल सिंह अधिकारी (लोहाघाट)- 30 करोड़
राजेश शुक्ला (किच्छा)- 28 करोड़
रविंद्र सिंह (खानपुर)- 25 करोड़

ये हैं सबसे कम संपत्ति वाले दस उम्मीदवार

उम्मीदवार का नाम- संपत्ति
संदीप कुमार (श्रीनगर)- 1000 रुपये
निसार खान (लोहाघाट)- 1500 रुपये
आकाश नेगी (कोटद्वार)- 4548 रुपये
शकुंतला रावत (मसूरी)- 7000 रुपये
नफीस आजाद (जसपुर)- 7891 रुपये
दीपक बेलवाल (चंपावत)- 15,000 रुपये
सागर सिंह भंडारी (प्रतापनगर)- 15,500 रुपये
मोहम्मद हारून (चंपावत)- 16,000 रुपये
गणेश लाल (श्रीनगर)- 16,500 रुपये
नरेंद्र सिंह रावत (लैंसडोन)- 18,000 रुपये

इन उम्मीदवारों पर है सबसे ज्यादा देनदारी

उम्मीदवार का नाम- देनदारी
अंतरिक्ष सैनी- 68 करोड़
त्रिलोक सिंह चीमा- 9 करोड़
मो. युनुस चौधरी- 5 करोड़
प्रदीप बत्रा - 3 करोड़
विक्रम सिंह नेगी- 3 करोड़
कुशल सिंह अधिकारी- 3 करोउ़
उमेश कुमार- 2 करोड़
गणेश गोदियाल- 2 करोड़
खजान चंद्र गुड्डू- 2 करोड़
संजय सैनी- 2 करोड़

Post a Comment

0 Comments