UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

हरिद्वार : महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर जातिसूचक टिप्पणी करने वाले पर केस दर्ज


हरिद्वार : महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर जातिसूचक टिप्पणी करने वाले पर केस दर्ज
                                                                                                                                                                                                                      हरिद्वार:टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद हरिद्वार में टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिवार पर कुछ लोगों ने तथाकथित जातिसूचक टिप्पणी की। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।

बुधवार को महिला हॉकी टीम भारत और अर्जेंटीना के बीच हुए मुकाबले में भारत 2-1 से हार गई। आरोप है कि भारत के हारते ही वंदना कटारिया के गांव में कुछ युवकों ने पटाखे जलाने शुरू कर दिए। जैसे ही वंदना के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। गांव के कई लोग भी उनके साथ आ गए। मामले की शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हंगामा देख एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

आरोप है कि हार के बाद युवक और उसके साथियों ने पटाखे जलाए थे। उधर वंदना कटारिया की भाभी सविता कटारिया का कहना है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि कार्रवाई न हुई तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगी। वहीं, भाई सौरभ कटारिया ने कहा कि दोनों युवक उनके परिवार से ईर्ष्या रखते है। युवक पर कई गई गंभीर आरोप भी परिजनों ने लगाये है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के बीच रंजिश चल रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वंदना कटारिया के भाई ने पड़ोसियों द्वारा जातिवादी गाली देने का केस दर्ज कराया, मामले में जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments