UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

प्रताप नगर : मंहगाई, बेरोजगारी पर सरकार को घेरने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

प्रताप नगर : मंहगाई, बेरोजगारी पर सरकार को घेरने  हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
  टिहरी (प्रताप नगर) : आज प्रताप नगर ब्लॉक सभागार में कांग्रेस के जिला टिहरी गढ़वाल सोशल मीडिया  प्रभारी श्री जितेंद्र मारू जी तथा पुर्व प्रताप नगर विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी की अध्यक्षता में  विधानसभा प्रताप नगर की कांग्रेस आईटी सेल एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई।
इस दौरान प्रभारी जितेंद्र मारु ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बीजेपी के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से झूठ और अफवाह फैला कर एवं खोखले घोषणा बाजी करके जनता को भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस के सोशल मीडिया को मजबूती से जरूरत है कि जनता को बीजेपी के द्वारा गुमराह होने से बचाया जा सके। साथ ही कांग्रेस सोशल मीडिया को घर गांव तक कार्यकारिणी का विस्तार कर कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया।
पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बीजेपी द्वारा मीडिया के माध्यम से लोगों को गुमराह  करने का कार्य किया जा रहा है कांग्रेस आईटी कार्यकर्ताओं को लोगों को भ्रमित होने से बचाना आज अनिवार्य हो गया है। क्यूंकि असीमित महंगाई से आज जनता बेहाल हो रखी है। बेरोजगारी अपने चरम पर है, और बीजेपी खोखली विग्यप्ति से युवाओं को छलने का काम कर रही है। ऐसी स्थिति में हर वर्ग का जीना बमुश्किल है। बीजेपी की इस सरकार को 2022 चुनाव में उखाड़ फेंकने का कार्य जनता जरूर करेगी।
उपरोक्त बैठक में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी जिलाध्यक्ष आईटी शक्ति प्रसाद जोशी, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कपिल जोशी, विधानसभा अध्यक्ष आईटी मनीष कुकरेती, विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस पुरुषोत्तम पवार, ब्लॉक उपाध्यक्ष सौरव रावत, जिला उपाध्यक्ष बर्फ चंद रमोला, विधानसभा अध्यक्ष यूथ आईटी गजेंद्र रावत, एनएसयूआई विपिन रावत, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस सुशिला भट्ट, जिला उपाध्यक्ष आईटी गौतम शाह, प्रदेश सचिव धीरेंद्र महर, न्याय पंचायत अध्यक्ष शिव सिंह पोखरियाल, गब्बर सिंह रावत, कुशाल सिंह मिश्रवाण, ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित जाति नत्थी लाल, प्रवीण पवार, विधानसभा उपाध्यक्ष यूथ विवेक गुसाईं, प्रधान विनोद रावत, दरमियान सिंह, सुमेर सिंह, दीपक दास, विरेंद्र नाथ, वृकोदर बिस्ट प्रमोद बगियाल, दिनेश डिमरी, दिनेश रावत आदि कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments