UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

पुलिस की छापेमारी में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भांडाफोड़, दो गिरफ्तार



पुलिस की छापेमारी में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भांडाफोड़, दो गिरफ्तार
नानकमत्ता :पुलिस ने शुक्रवार को ध्यानपुर गांव से सटे जंगल में छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके तीन साथी फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसओ कमलेश भट्ट ने बताया कि ध्यानपुर जंगल में मक्खन सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी, गुरमेज सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम दीननगर को मौके से दो तमंचे, एक पौनिया, एक बंदूक 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक कारतूस खोखा 315 बोर, एक बेल्ट में तीन जिंदा कारतूस और 13 खोखा 12 बोर, एक वेल्डिंग मशीन और अवैध हथियार बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया।

जबकि तीन अन्य साथी फरार हो गये। एसओ ने बताया कि एक कार और तीन बाइकें भी मौके से बरामद की गई हैं। एसओ भट्ट ने बताया कि जंगल में अवैध असलहे बनाकर आरोपी नानकमत्ता और आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करते थे। पुलिस आरोपियों से हुई पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। एसओ भट्ट ने बताया कि बलवीर सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी टुकड़ी, सुक्खा सिंह निवासी बिचुआ भूड़ और पहसैनी का एक अन्य आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। 

 

Post a Comment

0 Comments