UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

किसान आंदोलन : सोशल मीडिया की लड़ाई बदली खुनी संघर्ष में, चार लोग गंभीर रूप से घायल

किसान आंदोलन : सोशल मीडिया की लड़ाई  बदली खुनी संघर्ष में, चार लोग गंभीर रूप से घायल
काशीपुर :किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर हुई बहस ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा दो पक्षों में धारदार हथियारों से जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मारपीट में घायल एक युवक को हल्द्वानी के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। मामले में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार नामजद समेत छह से अधिक लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गांव पिपलिया निवासी चेतन शर्मा ने एक विवादित पोस्ट फेसबुक पर शेयर की थी।

इस पोस्ट पर दूसरे गांव के लोगों ने कमेंट किया और विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया चेतन और अन्य कुछ लोगों के बीच गाली-गलौज हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। आरोप है गुरुवार देर रात करीब 10.30 बजे गांव बढ़पुरा, हाथीकुंडा के 25-30 लोग गांव पिपलिया पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।  हंगामे के बीच गांव के अन्य लोग भी निकल आये। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। जिसमें नेत्रप्रकाश शर्मा पक्ष के सौजन्य शर्मा, रवींद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सौजन्य का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने कहा सौजन्य के सिर में धारदार हथियार से हमला किया गया है। वह इस समय आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के हाथीकुंडा निवासी मन्नू और बढ़ापुरा निवासी हरप्रीत सिंह भी गंभीर रूप से हालत हुए हैं। उनका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है और संदिग्धों पर नजर रखाी जा रही है।

 

Post a Comment

0 Comments