UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

पिता ने मासूम को जहर देकर खुद भी खाया, बेटे की अस्पताल में हुई मौत

पिता ने मासूम को जहर देकर खुद भी खाया, बेटे की अस्पताल में हुई मौत

हल्द्वानी :डहरिया में एक केबल ऑपरेटर ने मोमो में जहर मिलाकर 11 साल के बेटे को खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर नाजुक हालत में बच्चे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिता की हालत में सुधार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्चे के शरीर में चोट के निशान मिलने से पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि केबल ऑपरेटर ने बच्चे को बाजपुर के एक परिवार से गोद लिया था। पुलिस के अनुसार सीएमटी कॉलोनी डहरिया और मूल रूप से कठघर मुरादाबाद निवासी कुलदीप गुप्ता पुत्र मदनलाल हल्द्वानी में केबल ऑपरेटर है। दिवाली में कुलदीप की पत्नी प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई। तब से कुलदीप अपने बेटे के साथ अकेला रहता था। दंपति ने बेटे कृष्ण (11) को बच्चा गोद लिया था।


मगर दिवाली के बाद पत्नी के चले जाने से वह परेशान रहने लगा था। शुक्रवार देर शाम कुलदीप ने मोमो में जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चे को खिलाया और खुद भी खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को 108 की मदद से बेस अस्पताल में भर्ती किया गया। शनिवार को दोनों को बेस से डिस्चार्ज कर दिया गया था। रविवार को बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर कुलदीप उसे बेस अस्पताल लेकर आया।

यहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत करार दे दिया। कुलदीप के मुताबिक बच्चे के शरीर में चोट लगने की वजह उसका सीढ़ियों से गिरना है, हालांकि पुलिस ने कुलदीप की पत्नी को फोन पर सूचना दे दी है। पुलिस के मुताबिक उसके हल्द्वानी लौटने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।

पुलिस के अनुसार कुलदीप ने तीन दिन के कृष्ण को एसटीएच में बाजपुर के एक दंपति से गोद लिया था। बताया जाता है कि दंपति को जुड़वा बच्चे हुए थे, जिनमें एक को कुलदीप ने गोद ले लिया। तब से वह बच्चा इनके साथ रह रहा था। कुलदीप ने बताया कि बीच में बच्चे के असली माता-पिता ने सम्पर्क किया था। उनका कहना था कि उनके बच्चे की मौत हो चुकी है। कुलदीप अब कृष्ण को वापस लौटा दे, लेकिन कुलदीप का कहना था कि कृष्ण को उन्होंने अपना बेटा मानकर परवरिश की है, इसलिए अब वे उसे नहीं लौटा सकेंगे। इसके बाद दीपावली के दौरान कुलदीप की पत्नी के दिल्ली भागने से आहत होकर उसने यह कदम उठा लिया। 

Post a Comment

0 Comments