UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

घोडी चढने की तैयारी कर रहा दुल्हा निकला कोरोना पाजिटिव

घोडी चढने की तैयारी कर रहा दुल्हा निकला कोरोना पाजिटिव
रूडकी  :सुभाषनगर निवासी एक युवती की शादी दिल्ली निवासी युवक से तय हुई थी। नौ दिसंबर को बरात आनी थी। दुल्हन के स्वजनों ने कृष्णानगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल शादी के लिए बुक किया था। दुल्हन के घर सुबह से ही सभी रस्में पूरी की जा रही थी। वहीं बरात के स्वागत और खानपान की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। यहां तक कि मंडप भी सजाया जा चुका था। इसी बीच शाम करीब चार बजे दूल्हे के स्वजनों ने फोन कर बताया कि दूल्हे की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूल्हे को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है। बताया गया कि दूल्हे को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। इसके चलते दूल्हे ने कोविड जांच कराई थी। जिस समय बरात दिल्ली से रुड़की के लिए रवाना हो रही थी, उसी समय दूल्हे के मोबाइल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने का मैसेज और कॉल आ गई। साथ ही, उसे होम आइसोलेट कर दिया गया। यह सुनते ही दुल्हन के घर सन्नाटा छा गया। सभी मेहमान लौट गए, खाना भी बर्बाद हो गया। वहीं मंडप भी सूना पड़ा रह गया। अब शादी की आगे की तारीख निकालने की बात कही जा रही है।

Post a Comment

0 Comments