UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

मौसम अपडेट : मसूरी और नैनीताल सहित उचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में 22 से बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम अपडेट : मसूरी और नैनीताल सहित उचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में  22 से बारिश-बर्फबारी के आसार

प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की सर्दी है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में झरनों के साथ ही पाइप लाइनों में पानी जम रहा है। पाला गिरने से सुबह सड़कों पर फिसलन बनी हुई है। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोल्ड डे कंडीशन की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ और मैदानी जिलों में पाले के दृष्टिगत चेतावनी जारी की है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 20 और 21 दिसंबर को तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है, लेकिन 22 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में 23 से 26 दिसंबर के बीच बारिश और बर्फबारी की आशंका है।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     23.6     03.7

उत्तरकाशी   17.3     03.7

मसूरी       16.7     04.4

टिहरी       17.0     04.8

हरिद्वार      19.5     01.9    

जोशीमठ    10.8     01.6

पिथौरागढ़   19.6     01.2

अल्मोड़ा    20.2     02.5

मुक्तेश्वर    16.3     02.1  

नैनीताल     15.9     04.0

यूएस नगर    10.0    03.0

चम्पावत     16.8    01.5

Post a Comment

0 Comments