UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

उत्तरकाशी : टिहरी झील में डूबा 17 साल का किशोर, खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ, नहीं लगा सुराग

उत्तरकाशी : टिहरी झील में डूबा 17 साल का किशोर, खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ, नहीं लगा सुराग
उत्तरकाशी में शुक्रवार देर शाम एक 17 साल का किशोर टिहरी बांध की झील में डूब गया। धरासू व कंडीसौड़ पुलिस और एसडीआरएफ किशोर की खोजबीन में जुटी रहीं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 

जानकारी के अनुसार, गौरव(17) पुत्र नरेश नौटियाल शाम करीब छह बजे नगुण के पास अपनी मां के साथ गाय चुगाने गया था। तभी वह अचानक झील में डूब गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने झील में गौरव की खोज की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। थानाध्यक्ष धरासू केके लूंठी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण खोजबीन बंद कर दी गई है। सुबहफिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।  

Post a Comment

0 Comments