UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, भूस्खलन के कारण यमुनोत्री यात्रा बाधित,

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, भूस्खलन के कारण यमुनोत्री यात्रा बाधित, 
उत्तराखंड में बुधवार को कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। इसे लेकर मौसम विभाग को दो घंटे तक रेड अलर्ट तक जारी करना पड़ा। यमुनोत्री मार्ग पर डबरकोट के पास लगातार भूस्खलन होने हाईवे बाधित हुआ है। इससे यात्रा को रोकना पड़ा है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपील की है कि मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। 
इधर, देहरादून में भी बुधवार दिन में दो दौर की मूसलाधार बारिश हुई। दून से सटे मालदेवता में सड़क, रास्ते और पुलिया बहने से इससे लगे इलाकों का राजधानी देहरादून से संपर्क कट गया है। नदी में पिकनिक मानने गए छह लोगों को एसडीआरएफ और पुलिस की मदद से सुरक्षित निकाला गया। डीएम सोनिका ने कहा कि नदी का जल स्तर कम होने पर यहां संपर्क मार्गों को खोल दिया जाएगा। मसूरी में भी बारिश से पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी है। यहां कैम्पटी फॉल में अचानक पानी बढ़ने के बाद पर्यटकों को रोकना पड़ा।

दो दिन बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डा.बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ही आंधी चलेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को सतर्कता के साथ यात्रा करने का सुझाव दिया गया है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी अपील की गई है कि लोग मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर जाएं। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर प्रशासन को अलर्ट किया गया है। सीएम ने कहा कि चार धाम यात्रा पूरे उत्साह के साथ चल रही है। बीच-बीच में बारिश और बर्फबारी से यात्रा जरूर प्रभावित हो रही है, लेकिन मौसम के अलर्ट को देखते हुए तत्कालिक रूप से कदम उठाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments