UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

बागेश्वर : बारिश से तीन ग्रामीण और दो मुख्य जिला मार्ग आवागमन के लिए बंद, राहतकार्य जारी

बागेश्वर : बारिश से तीन ग्रामीण और दो मुख्य जिला मार्ग आवागमन के लिए बंद, राहतकार्य जारी
बागेश्वर: कपकोट और दुग नाकुरी क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है। जिसके कारण तीन ग्रामीण और दो मुख्य जिला मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। सौंग मोटर मार्ग में जगह-जगह मलबा आने से कई वाहन फंस गए हैं। यात्री वाहनों से उतर कर स्वयं ही सड़क से पत्थर आदि हटा कर आगे की यात्रा करने को मजबूर हो गए हैं।

बारिश के कारण खड़लेख-भनार मोटर मार्ग किमी दो में भारी मात्रा में मलबा आ अया है। धरमघर-माजखेत सड़क किमी दस में मलबे से पट गई है। चेटाबगड़ सड़क किमी छह और सात में भूस्खलन के कारण बंद हो गई है। दुलम से सौंग तक सड़क पर जगह-जगह मलबा आ गया है। यात्री मलबा हटाकर आगे की यात्रा कर रहे हैं। जिससे उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मिल रही जानकारी के अनुसार कपकोट मोटर मार्ग में हरसिला के समीप भूस्खलन हो रहा है। जिससे सड़क बार-बार खुल और बंद हो रही है।

सरयू का जलस्तर बढ़ा

कपकोट में हो रही बारिश से सरयू का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे सरयू का जलस्तर एकाएक बढ़ने लगा। नदियों के किनारे रेता, बजरी आदि निकाल रहे लोगों को भागना पड़ा। नदी का पानी गंदा होने के कारण पेयजल किल्लत भी शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार सरयू का जलस्तर 865.90 मीटर, गोमती 862.10 मीटर और बैजनाथ झील में 127.72 क्यूकेस पानी जमा है।

जिला आपदा अधिकारी के अनुसार जिले की पांच सड़कें मलबा आने से बंद हैं। जिसमें तीन ग्रामीण और दो मुख्य जिला मार्ग शामिल हैं। सभी को खोलने के लिए लोडर मशीन लगा दी गई हैं। इसके अलावा बारिश से किसी प्रकार के नुकसान की अभी तक पुष्टि नहीं है।

Post a Comment

0 Comments