UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

उत्तराखंड में 16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों पर रोक, 12वीं तक के सभी स्कूल भी बंद

उत्तराखंड में 16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों पर  रोक, 12वीं तक के सभी स्कूल भी बंद
उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए राज्य सरकार ने 16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों, धरना-प्रदर्शनों पर रोक लगा दी  है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर 12 वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थान भी इस अवधि तक बंद रहेंगे। शुक्रवार को मुख्य सचिव एसएस संधु की ओर से कोविड की नई गाइड लाइन जारी की है। सभी जिलाधिकारियों से कहा गया है कि, रात दस बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू को कड़ाई से पालन किया जाए। जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, स्पॉ, सैलून, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम व इनसे सम्बन्धित गतिविधियां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे। स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। 

ये भी पाबंदियां 
खेल संस्थान, खेल मैदान में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे।
सभी सार्वजनिक समारोह, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियों को 16 जनवरी तक अनुमति नहीं।
विवाह समारोह 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति।
होटल, रेस्तरां, भोजनालय, ढाबों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अनुमति।
होटलों में कांफ्रेंस हॉल, स्पा और जिम का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन।


Post a Comment

0 Comments