UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

बागेश्वर : आधी रात सो रहे परिवार के घर पर गिरा पेड़, दो की मौत और सात सदस्य घायल


बागेश्वर : आधी रात सो रहे परिवार के घर पर गिरा पेड़,  दो की मौत और सात सदस्य घायल
बागेश्वर :बागेश्वर तहसील के गुनाकोट गांव में गुरुवार रात तीन बजे तुन का एक विशालकाय पेड़ दो मकानों पर गिर गया। इस हादसे में नानी और दस वर्षीय नाती की मौत हो गई, जबकि परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के वक्त परिवार के सभी लोग गहरी नींद में थे। पेड़ गिरने की वजह पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को बताया जा रहा है। जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार बागेश्वर जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर के गुनाकोट गांव में गुरुवार-शुक्रवार रात तीन बजे तुन का एक विशालकाय पेड़ कैलाश राम पुत्र मोहन राम और पड़ोसी पूरन राम के मकान के ऊपर गिर पड़ा। आधी रात के वक्त दोनों घरों में लोग गहरी नींद सो रहे थे। हादसे में गीता देवी (45 वर्ष) पत्नी कैलाश राम और दस वर्षीय नाती आदित्य राम पुत्र गणेश राम, निवासी हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि, दुर्घटना में कैलाश राम (54), उनके दो पुत्र पूरन कुमार (31), मनोज कुमार (20), दो पुत्रियां निर्मला देवी (35), रेनू (26) और पिता मोहन राम (80) के अलावा अशोक कुमार (54) पुत्र अमर सिंह निवासी झिरोना हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय ग्रामीण नवीन की सूचना पर उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व जिला प्रशासन की मदद से घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। 

Post a Comment

0 Comments