UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

श्रीनगर गढ़वाल में कांग्रेस की विशाल जनाक्रोश रैली तमाम कांग्रेस जनों ने शीर्ष नेतृत्व संग भरी हुंकार

श्रीनगर गढ़वाल में कांग्रेस की विशाल जनाक्रोश रैली तमाम कांग्रेस जनों ने शीर्ष नेतृत्व संग भरी हुंकार
श्रीनगर :  श्रीनगर गढ़वाल में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गैस, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि, महंगाई एवम् बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सफल विशाल जनाक्रोश रैली/प्रदर्शन व जनसभा का आयोजन  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में किया गया। जिसमे टिहरी  जनपद  से लगभग 1200 बारह सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने  कहा कि " श्रीनगर में आयोजित विशाल रैली प्रदर्शन बीजेपी सरकार को नेस्तनाबूत करने का काम करेगी। बीजेपी सरकार ने गरीब ,दलित ,पिछड़े और मध्यम वर्गीय लोगों को पिछले चार सालों से उपेक्षित और भ्रमित किया है। बेलगाम महंगाई ने आज आम आदमी की कमर तोड़ दी है। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार व स्वरोजगार के नाम पर धोखा दिया है। बीजेपी  सरकार युवा,जनविरोधी, किसान विरोधी है ।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा डबल इंजन फेल हो गया है और अब चेहरे और मेकप किया जा रहा है इसका जबाब जनता २०२२ में  देगी भाजपा को उखाड़ फेंक देगी ।
इस दौरान उत्तराखंड अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी, प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव जी,पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी, सह प्रभारी राजेश धर्माणी जी, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंद्रा हृदयेश जी, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना जी पूर्व मंत्री सुरेंद्र नेगी,पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, विजय पाल सजवान, मनीष खंडूरी, हेमलता नेगी, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, ममता राकेश, मनोज रावत, शूरवीर सिंह सजवान, राजेन्द्र भंडारी, गणेश गोदियाल, शैलेंद्र सिंह रावत, राजपाल बिष्ट, नवल किशोर, जोत सिंह बिष्ट, राकेश राणा, हिमांशु विजलवान्न,राजपाल खरोला प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस जन, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवम् सभी फ्रंटल संगठनों ने अपना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments