UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

टिहरी : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न, कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

टिहरी : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न, कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
प्रतापनगर (ओखला खाल) : आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापनगर की बैठक ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 
बैठक में कई लोगों ने भाजपा का दामन छोड़कर  (धीरज भंडारी_पडिया, गम्भीर रावत,दिनेश रावत_कौलढार आदि) ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की 
बैठक में  विधानसभा प्रभारी  अरुणोदय नेगी ने 2022 के लिए  कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर  चुनाव के लिए  तैयार होने के लिए कहा ।
 बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवम् पूर्व सैनिकों का पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी  जी द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में न्याय पंचायत मोटना के अध्यक्ष गब्बर सिंह रावत को नियुक्त किया गया।।
बैठक को संबोधित करते हुए संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विक्रम सिंह  नेगी  ने कहा कि "कार्यकर्ताओं को बूथकमेटी स्तर से लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करना होगा। डबल इंजन की सरकार पर आरोप लगाया कि यह जुमले और धोखेबाज सरकार निजीकरण की पॉलिसी अपनाकर जमाखोरी और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। आज देश का किसान सड़कों पर मर रहा है लेकिन केंद्र की सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रहा है" 
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि2017 के चुनाव में ओनेसवर महादेव मंदिर  में देश के गृहमंत्री ने एक रैली में प्रताप नगर क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की बात की गई थी लेकिन आज वह लोग अपना वादा भूल गए। उन्होंने कहा जब 2022 में हमारी सरकार आएगी "प्रतापनगर क्षेत्र के लिए राज्य आधारित ओबीसी आरक्षण को केंद्रीय स्तर का आरक्षण का प्रयास किया जाएगा एवम् क्षेत्र को पर्यटन का हब बनाने का पुरजोर प्रयास करेंगे। जिससे क्षेत्र की युवा शक्ति को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।"
बैठक में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी जिलाध्यक्ष राकेश राणा, प्रभारी वि.सभा अरुणोदय नेगी, सबल सिंह राणा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रताप नगर  प्रदेश सचिव नरेंद्र राणा, पुरूषोतम थलवाल, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस कपिल जोशी, जोत  सिंह नेगी धूम सिंह रावत दिनेश कृषाली  रमेश पवार प्रधान ओखला अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत चमोली में हुई आपदा में लापता हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments