UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

बडी खबर : किसान आंदोलन के चलते पानीपत में मुख्यमंत्री खट्टर का ध्वजारोहण कार्यक्रम रद्द

बडी खबर : किसान आंदोलन के चलते पानीपत में मुख्यमंत्री खट्टर का ध्वजारोहण कार्यक्रम रद्द
 
पानीपत : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पानीपत में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। सीआइडी की रिपोर्ट के मुताबिक पानीपत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुछ किसान संगठन खलल डाल सकते हैं, जिसको देखते हुए अब गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पानीपत में तिरंगा नहीं फहराएंगे। वह अब पंचकूला में झंडा फहराएंगे। क्योंकि यहां आंदोलन का प्रभाव कम है। वहीं मुख्यमंत्री की जगह पानीपत में चीफ सेक्रेटरी तिरंगा फहराएंगे। 

बता दें कि पंचकूला में पहले राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाना था, लेकिन बीते कल उनके इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। वह राजभवन में तिरंगा फहराएंगे, जबकि उनकी जगह अब पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे। 
 

Post a Comment

0 Comments