UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

किसान आंदोलन उतराखंड : गांववालों ने लगाई भाजपा नेताओं की गाँव में प्रवेश पर पाबंदी

किसान आंदोलन उतराखंड : उत्तराखंड के इस गांव में भाजपा नेताओं का प्रवेश पर लगाई पाबंदी
 जसपुर :कृषि कानूनों के विरोध के चलते उत्तराखंड के इस गांव में अब भाजपा नेताओं का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। बकायदा इसके लिए गांव के बाहर बोर्ड लगाया गया है। जसपुर की ग्राम पंचायत मनोरथपुर के ग्राम मलपुरी के निवासियों ने कृषि कानूनों के विरोध के चलते भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को किसान विरोधी बताकर उनका प्रवेश ग्राम में निषेध कर दिया है।
ग्राम मलपुरी में ग्राम वासियों ने ग्राम के बाहर विद्युत पोलों पर बोर्ड लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं से ग्राम में नहीं आने का अनुरोध किया है। कहा की यदि वह उनके ग्राम में आते हैं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम वासियों की नहीं है। वह स्वयं अपनी सुरक्षा के जिम्मेदार होंगे। ग्रामीणों ने पंचायत कर कहा की केंद्र में भाजपा की सरकार है। किसान संगठनों की मांग पर केंद्र सरकार किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस नहीं कर रही है। अब तक 70 से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। इससे ग्रामीण भाजपा से आक्रोशित हैं। पंचायत में पूर्व प्रधान सुबा सिंह, अवतार सिंह, नवदीप सिंह, अर्जुन सिंह, राजू सिंह, जितेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, मनिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments