UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

आम आदमी की जेब पर डाका, फिर बढे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, जाने नए रेट..

आम आदमी की जेब पर डाका, फिर बढे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, जाने नए रेट.. 

देहरादून : गैस कंपनियों की ओर से एक बार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर उपभोक्तओं को बड़ा झटका दिया है। इस बार भी 50 रुपए घरेलू गैस में बढ़ाए गए हैं। इससे पहले इसी महीने दो दिसंबर को घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी।

इसी महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के मुताबिक इसी महीने दो तारीख को गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपए बढ़ाए थे।
एक बार फिर 14 दिसंबर की मध्य रात्रि को घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर शहर के 50 हजार घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। ऐसे में एक महीने में घरेलू गैस  के दो बार दाम बडना बड़ी बात मानी जा रही है।
दाम बढ़ने से 663.50 रुपए पर मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 713.50 रुपए हो चुकी है। बता दें कि अमूमन महीने की एक  तारीख को रेट बढ़ते है। इस महीने दी तारीख को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से गैस के दामों में बढ़ोतरी की गयी।

फिर 14 दिसंबर की मध्य रात्रि को घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई। ऐसे में महज 13 दिनों के अंतराल में गैस के दामों में 100 रुपए तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

गैस कंपनी की ओर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।  कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 36 रुपए की बढ़ोतरी को है। इससे पहले तक कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1328 था, जो कि बढ़कर 1364 रु 50 पैसे हो गया है। यह दाम भी 14 दिसंबर की मध्यरात्रि को बढ़ाए गए। पिछले महीने भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। 

Post a Comment

0 Comments